शान को हुआ 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड से प्यार, अनोखे अंदाज में किया था प्रपोज, फिल्मी कहानी से कम नहीं लव स्टोरी

Shaan Love Story

मुंबई, फेमस बॉलीवुड सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 17 साल की उम्र में पहली बार मिले इस जोड़े की बॉन्डिंग आज भी बेहद खास है।

Shaan Love Story

अपनी पत्नी राधिका के साथ उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर कई खूबसूरत मोड़ों से भरा हुआ है। दोनों की उम्र में 6 साल का गैप होने के बाद उनके रिश्ते की गहराई और समझ समय के साथ और मजबूत होती गई। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Shaan Love Story

शान की जब राधिका से पहली बार मुलाकात हुई, तब राधिका की उम्र महज 17 साल की थी और शान 24 साल के थे। उस समय शान स्वभाव से बहुत शर्मीले इंसान माने जाते थे। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह दोस्ती में बदल गया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Shaan Love Story

अपने प्यार का इजहार करने के लिए शान ने एक बेहद रोमांटिक और यादगार तरीका चुना। वे राधिका को समुद्र किनारे पर ले गए, जहां उन्होंने घुटनों पर बैठकर समुद्र राधिका को शादी के लिए प्रपोज किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Shaan Love Story

यह फिल्मी अंदाज राधिका के दिल को छू गया और उन्होंने फौरन इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। साल 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अपने नए जीवन की शुरुआत की। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Shaan Love Story

आज उनके दो बेटे, सोहम और शुभ हैं। शान और राधिका अपने पारिवारिक जीवन में बेहद खुश हैं और अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना सम्मान और प्यार दिखाते करते नजर आते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Next Post

इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ी, लंदन के अस्पताल में भर्ती

Wed Sep 30 , 2026
Vashu Bhagnani Hospitalised: मुंबई, इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी और जांच के बीच बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Vashu Bhagnani Income Tax Probe: बॉलीवुड के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी […]

You May Like