गार्डन-पंप में चाकूबाजी, तीन घायल

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत बाजना मठ स्थित गार्डन एवं बरेला स्थित गौर में पेट्रोल पंप में चाकूबाजी हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । तिलवारा पुलिस ने बताया कि शनिवार को हर्ष साहु 19 वर्ष निवासी जे.डी.ए. कालोनी बाजनामठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने दोस्त अमन पांडेय, राज तिवारी, आयुष तिवारी, के साथ संग्राम सागर गार्डन जे.डी.ए. बाजना मठ में घूमने गया था.

जहां कृष्ण निवासी गंगानगर का रूपए मांगने लगा मना करने पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। अमन पांडेय, राज तिवारी, आयुष तिवारी ने बीच बचाव किया तो कृष्णा भाग गया। इसी प्रकार गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम में मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवक पहुंचे जो सिगरेट पी रहे थे। जिन्हें पंप कर्मचारी मुकुंद यादव ने मना किया तो बाइक चालक भडक़ गए। कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए चाकूबाजी कर पथराव कर दिया जिसमें मुकुंद समेत दो कर्मी घायल हो गए।

Next Post

वृद्ध ने लगाई फांसी

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला रामपुर में रहने वाले वृद्ध ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसक फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र अहिरवार 32 वर्ष निवासी […]

You May Like

मनोरंजन