जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला रामपुर में रहने वाले वृद्ध ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसक फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र अहिरवार 32 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रामपुर ने सूचना दी कि उसके पिता भीम चौधरी 55 वर्ष ने घर के पास स्थित खेरमाई मंदिर के पास पेड में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
