दिल्ली विवि में मध्यांचल आयोजन, सीएम डॉ यादव ने युवाओं में भरा आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण का विश्वास

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश के अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आयोजित मध्यांचल कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण किया और कहा कि लगभग सवा सौ वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद ने देश को आत्मबल, नैतिक शक्ति और आत्मविश्वास का संदेश दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज नैतिक और आंतरिक शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और देश के नेतृत्व में युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार हो रहा है। उन्होंने तकनीक और ज्ञान के वर्तमान युग का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से विश्व की जानकारी युवाओं के हाथ में है, जिससे उनकी संभावनाएं और बढ़ी हैं।

डॉ. यादव ने गर्व के साथ कहा कि मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सीएम ने मध्यांचल समिति द्वारा भविष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राज्य की ओर से 9 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया।

Next Post

हाइवे पर लापरवाही बनी मौत का कारण: जबलपुर हिट एंड रन में पांच मजदूरों की मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: जबलपुर जिले में हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बरेला हाइवे रोड पर काम के दौरान विश्राम कर रहे मजदूरों पर तेज रफ्तार कार चढ़ जाने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन मजदूर गंभीर […]

You May Like