हाइवे पर लापरवाही बनी मौत का कारण: जबलपुर हिट एंड रन में पांच मजदूरों की मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे

जबलपुर: जबलपुर जिले में हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बरेला हाइवे रोड पर काम के दौरान विश्राम कर रहे मजदूरों पर तेज रफ्तार कार चढ़ जाने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।रविवार दोपहर यह हादसा उस वक्त हुआ, जब 13 मजदूर सड़क किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे। तभी क्रिएटा कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों को कुचलते हुए फरार हो गया। मौके पर ही चैनवती बाई और लच्छों बाई की मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान गोमती बाई, वर्षा कुशराम और कृष्ण बाई ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने निकले मजदूरों पर अचानक आई इस त्रासदी ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है और वह जबलपुर का ही निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर हाइवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं, साथ ही सड़क किनारे काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Next Post

मेडिकल कॉलेज के छात्र धरने पर बैठे

Mon Jan 19 , 2026
ग्वालियर: जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के छात्र आज सोमवार को सुबह से धरने पर बैठे हैं। 2 साल के पैरामेडिकल डिप्लोमा के 5 साल तक परिणाम घोषित न होने के कारण ये सभी छात्र आज मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि इसके विरोध में पहले […]

You May Like