
सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना इलाके में बीती देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब यूनियन बैंक, निगाही के पास गोलीबारी की घटना सामने आई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब तीन-चार राउंड फायरिंग की चर्चा है। हालांकि अभी तक जांच-पड़ताल में कोई ऐसे ठोस सबूत नही मिले हैं। घटनास्थल का एसपी ने भी मुआयना किया है। भाजपा मण्डल जयंत के अध्यक्ष के रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी एक स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाकर की गई, जिसमें वाहन का कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं रीवा से विशेष टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस किसी भी नतीजे पर नही पहुंची है।
