
बड़वानी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर के स्कूली बच्चों ने 16700 ड्राइंग शीट्स पर चित्रकला और स्लोगन के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया। इस अभिनव रचनात्मक पहल को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज किया गया है।
बावनगजा में आयोजित भव्य समारोह के दौरान वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स, लंदन की टीम (चार्टर्ड ऑफिसर राजीव श्रीवास्तव) ने एसपी पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने इस अभियान को सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट और प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
राजेश शुक्ला और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भाषणों के बजाय रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जोडऩा इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत रही। कार्यक्रम में अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, डीएसपी महेश सुनैया, एसडीओपी अजय वाघमारे, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
