आरा के सारा’ ने रिलीज होते ही मचाया

मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के सारा’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल से जारी इस गाने को तेजी से व्यूज मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है।
‘आरा के सारा’ में भोजपुरी माटी की मस्ती और ठेठ अंदाज देखने को मिल रहा है। पवन सिंह अपने चिर-परिचित जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेत्री रितिका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी और स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। रितिका के डांस और अदाकारी ने गाने की रंगत बढ़ा दी है।
पवन सिंह ने कहा कि ‘आरा के सारा’ भोजपुरिया माटी की खुशबू, मस्ती और ऊर्जा से भरपूर है। इसे तैयार करते समय कोशिश रही कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी अंदाज का भी भरपूर एहसास मिले। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और उनके प्रशंसक गाने को पसंद करेंगे।
गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम राज एसबीआर ने दिया है। कैमरामैन फिरोज खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने संभाला है। एडिटिंग विकास पवार और दिनेश प्रजापति ने की है।
गौरतलब है कि ‘आरा के सारा’ फिल्म ‘लाखन सिंह’ का गाना है। जेवीडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता जगदीश ए. शर्मा और इस्तखार शाह (दिलशाद) हैं। फिल्म का निर्देशन जगदीश ए. शर्मा ने किया है, जबकि प्रस्तुतकर्ता वी. के. चारी हैं।

.....

Next Post

सौम्या मिश्रा को देवसर जनपद सीईओ का प्रभार

Tue Sep 15 , 2026
सिंगरौली। जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या मिश्रा, सहायक कलेक्टर को जनपद पंचायत देवसर के सीईओ का प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जनपद सीईओ के प्रभार पर रहे सूरज मिश्रा को पूर्व की तरह जनपद पंचायत देवसर के वित्तीय दायित्वों का प्रभार दिया गया […]

You May Like