पिकअप वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक घायल

टीकमगढ़। शहर के सागर मार्ग पर स्थित गुदनवारा के आस-पास तीर्थ यात्रियों को बगाज माता के दर्शन उपरांत अपने घर दमोह बापिसी लेजाते समय एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे इसमें सबार एक ही परिवार के 15 लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। घटना की जानक ारी लगते ही सिटी कोतवाली प्रभारी उपेेन्द्र छारी जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होनें घायलों का हाल जाना। वाहन में दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के तीर्थ यात्री सवार थे। यह सभी घायल बगाज माता मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव खुडई वापस लौट रहे थे।

कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि घटना में पांच बच्चे घायल हुए हैं। तीन बच्चों की उम्र 14-15 साल है जबकि दो बच्चे दो से तीन साल के हैं। इसके अलावा 5 महिलाओं और पांच पुरुषों को चोट लगी है। हालांकि कोई भी गंभीर हालत में नहीं है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे में घायल राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को परिवार के सभी लोग पिकअप से बगाज माता मंदिर दर्शन करने आए थे। सुबह करीब 10 बजे अपने गांव वापस लौट रहे थे। क्रॉसिंग के दौरान टीकमगढ़ सागर हाईवे पर गुदनवारा गांव के पास वाहन पलट गया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में राजेश विश्वकर्मा, तनुष्का विश्वकर्मा, हर्षिता विश्वकर्मा, रजनी, रूपेश, समीर, शांति, मालती सहित अन्य लोग घायल हैं। सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Next Post

दतिया में सिंध नदी का पानी बढ़ा, गांवों में अलर्ट, डैम से 100 क्यूमेक्स पानी छोड़ा

Thu Jul 3 , 2025
दतिया। सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में खतरे की आशंका गहराने लगी है। प्रशासन की ओर से इंदरगढ़ तहसील के लांच, अंडोरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क किया और […]

You May Like