शिवपुरी में टीआई के घर चोरी, 4 तोला सोना और कैश लेकर चोर फरार, सोता रहा परिवार

शिवपुरी। जिले के सिंहनिवास गांव में पुलिस थाने के टीआई के घर चोरी हो गई। घटना के समय टीआई और उनका परिवार पास के कमरे में सो रहा था, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख लाठी से दूसरी दिशा में कर दिया, ताकि उनकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने कमरे के पिछले हिस्से की खिड़की को औजार से उखाड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर घुसकर चोर अलमारी से करीब 4 तोला सोना और लगभग 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्रजमोहन रावत अशोकनगर जिले के हरिजन थाना में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं।

Next Post

महिला बिल आरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम भेजे पोस्टकार्ड

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर। महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जीपीओ (मुख्य डाकघर) पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन