विराट हिन्दू सम्मेलन का भूमिपूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम हुआ

मेहगांव। विराट हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी को रामलीला मैदान मेहगांव पर सकल हिन्दू समाज द्वारा किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत सकल हिन्दू समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधत्व में कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन ध्वज स्थापना के साथ वरिष्ठ संतो के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात वैदिक पूजा पद्धति, मंत्रोच्चारण से पंडित लक्ष्मीनारायण द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में ददरौआ महंत श्री रामदास महाराज एवं हरिओम दास महाराज भूमिया सरकार, कालीदास महाराज, खूंटी सरकार, बनखंडेश्वर सरकार, नाथूबाबा सरकार आदि संतगण का आशीष प्राप्त हुआ। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस विराट हिन्दू सम्मेलन में लगभग 10 हजार लोग सहभागिता करने वाले हैं 18 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक , सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।

Next Post

महाराष्ट्र में दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन परियोजना एसपीवी का हस्तांतरण: RECPDCL ने सीगल इंडिया और टाटा पावर को सौंपीं परियोजनाएँ

Sat Jan 10 , 2026
मुंबई। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL), जो विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 9 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र राज्य की दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन परियोजनाओं से संबंधित विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) सफलतापूर्वक हस्तांतरित किए। ये परियोजनाएँ टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी […]

You May Like