प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें

जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर सभागार में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने विभागवार सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। पचास दिन से अधिक के लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्‍परता से करें। इसके साथ ही उन्‍होंने अनुभागवार फार्मर रजिस्‍ट्री में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इसमें प्रगति लायें। कलेक्‍टर ने एक बगिया मां के नाम, एक पेड़ मां के नाम, ऋण वसूली, ई-केवायसी, फार्मर रजिस्‍ट्री, छात्रावासों के निरीक्षण, सोनोग्राफी सेंटर की जांच, जाति प्रमाण पत्र सत्‍यापन, खाद वितरण, हेल्‍थ केम्‍प, स्‍वच्‍छता कार्यक्रम और राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह पर विस्‍तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। साथ ही अन्‍य लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की और कहा कि समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्‍न समस्‍याओं व जनहित के मुद्दों से जुड़े समाचारों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर समस्‍याओं का समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम सुश्री मिशा सिंह, नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत और अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

SHO द्वारा 15 लाख की रिश्वत मांगने की अब लोकायुक्त करेगी जांच

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने छतरपुर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसएचओं बालमीक चौबे द्वारा 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में गंभीरता दिखाते हुए लोकायुक्त जांच के निर्देश दिए हैं। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को निर्देशित किया है कि वे मामले […]

You May Like