शुरुआती गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा

मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली और बीएसई का सेंसेक्स 787.30 अंक (1.07 प्रतिशत) चढ़कर 74,106.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 255.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त में 22,968.25 अंक पर पहुंच गया। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह करीब दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.55 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.29 फीसदी ऊपर रहा। तेल एवं गैस और मीडिया समूहों को छोड़कर सभी सेक्टरों में लिवाली हावी रही। बैंकिंग, वित्त, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। ऑटो, धातु, एफएमसीजी और आईटी समूहों में भी अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर आठ प्रतिशत के करीब उछल गया। एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच चढ़े। बजाज फाइनेंस, इंडिगो,

एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक मजबूत हुए। पावरग्रिड, एनटीपीसी, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी तेजी देखी गयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर साढ़े तीन फीसदी के करीब टूट गया।

Next Post

दिए की बाती से घर में भड़की आग

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर। गांधी चौक बड़ा पत्थर रांझी इलाके में सोमवार सुबह करीक साढे दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित वीरेंद्र ठाकुर के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची ऊंची लपटें देखकर घर में मौजूद सभी लोगों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई […]

You May Like

मनोरंजन