दिए की बाती से घर में भड़की आग

जबलपुर। गांधी चौक बड़ा पत्थर रांझी इलाके में सोमवार सुबह करीक साढे दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित वीरेंद्र ठाकुर के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची ऊंची लपटें देखकर घर में मौजूद सभी लोगों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और फायर अमले को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वीरेंद्र की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस संबंध में फायर मैन हल्लू प्रसाद ने नवभारत को बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घर के मंदिर में दिए की बाती चूहे खंीचकर ले गए और फिर उसी बाती से आग भड़क उठी। अग्रिकांड में कोई चोटिल नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की कोई जनहानि हुई है।

समय पर फायर अमले ने किया काबू

प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि अगर समय पर आग पर काबू फायर अमले द्वारा नहीं किया जाता तो मोहल्ले के अन्य घर की आग की जद में आ जाते। इसके साथ ही वीरेंद्र ठाकुर के घर में रखे गैस सिलेंडर तक भी आग नहीं पहुंची नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Next Post

नियो ने अहमदाबाद में खोली फॉरेक्स शाखा

Mon Apr 6 , 2026
अहमदाबाद, 06 अप्रैल (वार्ता) ट्रैवल फिनटेक कंपनी नियो ने देश में 50-शाखाओं वाले “फिजिटल” नेटवर्क बनाने की योजना के तहत अहमदाबाद में अपनी नियो फॉरेक्स शाखा शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अहमदाबाद शाखा का संचालन कांजी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के […]

You May Like

मनोरंजन