पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर 25 लाख की चोरी, केंद्रीय जेल से भेजी सामानों की सूची

भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मकान में चोरी करने वाले एक आरोपियों की तलाश कर रही है. गिरिबाला सिंह ने अपने मकान में हुए सामानों की चोरी की एक सूची भी पुलिस को सौंपी है. चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए तक आंकी गई है.

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पूर्व जज के मकान में हुई चोरी के मामले की जांच जारी है. सूची के आधार पर चोरी हुए सामानों को बरामद करने का प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि चोरी के मामले में पारदी गिरोह के लोगों से सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. चोरी की वारदात के दौरान मकान में गिरिबाला सिंह के भाई मौजूद थे. उन्होंने मकान में चोरी की शिकायत की थी लेकिन, चोरी हुए सामानों का उन्होंने उल्लेख वह नहीं कर सके थे. गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह केंद्रीय जेल में बंद हैं. मकान में चोरी के मामले में कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद गिरिबाला सिंह ने चोरी गए सामानों की एक सूची पुलिस को सौंपी है. कटारा हिल्स थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: कोर्ट ने CBI को दी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ के वॉयस सैंपल लेने की इजाज़त

Mon Jul 6 , 2026
भोपाल। जिला कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को सुनवाई की. कोर्ट ने सीबीआई को इस दौरान आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दी है. इसके साथ ही समर्थ के लैपटॉप का पासवर्ड लेने की सीबीआई […]

You May Like