ट्विशा शर्मा मौत मामला: कोर्ट ने CBI को दी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ के वॉयस सैंपल लेने की इजाज़त

भोपाल। जिला कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को सुनवाई की. कोर्ट ने सीबीआई को इस दौरान आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दी है. इसके साथ ही समर्थ के लैपटॉप का पासवर्ड लेने की सीबीआई को कोर्ट ने अनुमति दी.

सीबीआई की तरफ से कोर्ट में दिए गए दो आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अनुमति दी है. ट्विशा की मौत के मामले में जांच करते हुए सीबीआई ने समर्थ का लैपटॉप पहले से ही जब्त किया है. लैपटाप के पासवर्ड को लेकर सीबीआई अबतक कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही थी. इसके लिए आवेदन भी दिया गया था. इसके साथ ही आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने के भी सीबीआई के आवेदन पर कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी है. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की तरफ से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई. कोर्ट ने इस आप्ति को अस्वीकार करते हुए सीबीआई को अनुमति दे दी है. ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है.

Next Post

युवाओं, किसानों और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon Jul 6 , 2026
सीधी। जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन, सीधी में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर निशाना साधा। साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह महामंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। पत्रकार […]

You May Like