राजस्थान जा रहा अवैध लकडिय़ां से भरा वाहन जब्त

शाजापुर। जिले में हरे भरे वृक्षों की कटाई, लकडियों का अवैध परिवहन होता है, हालांकि वन विभाग भी पिछले कुछ समय से सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई कर रहा है, वन विभाग ने अवैध लकडियों से भरे एक आयशर वाहन से 80 हजार मूल्य की अवैध लकडिय़ां जब्त की है.जब्त की गई लकडिय़ों का मूल्य लगभग 80 हजार रुपए है. बताया जा रहा है कि लकडिय़ां रामगंज मंडी जिला कोटा राजस्थान ले जाई जा रही थी.

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लकडिय़ों का अवैध रूप से परिवहन होने जा रहा है. सूचना मिलते ही वन विभाग के अमले ने पनवाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास एक आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीई 3314 को रोका और पूछताछ की. वाहन में लगी तिरपाल हटाकर देखा तो लकड़ी के 5 हजार नग भरे हुए दिखाई दिए. वन विभाग द्वारा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Next Post

चलती रेल से 3 लाख का हैंड-बैग पार करने वाला झपट्टेबाज पकड़ाया

Sun Dec 28 , 2025
खंडवा। रेल के एसी कोच भी सुरक्षित यात्रा के संसाधन नहीं बचे हैं। पंजाब मेल में यात्रा कर रही एक युवती का हैंडबैग ही झपट्टेबाज ने उड़ा दिया। इसमें 3 लाख से ज्यादा का माल था। आधा किलो से ज्यादा वजन वाली चांदी की सिल्ली और वन-प्लस मोबाइल समेत 10 […]

You May Like