चलती रेल से 3 लाख का हैंड-बैग पार करने वाला झपट्टेबाज पकड़ाया

खंडवा। रेल के एसी कोच भी सुरक्षित यात्रा के संसाधन नहीं बचे हैं। पंजाब मेल में यात्रा कर रही एक युवती का हैंडबैग ही झपट्टेबाज ने उड़ा दिया। इसमें 3 लाख से ज्यादा का माल था। आधा किलो से ज्यादा वजन वाली चांदी की सिल्ली और वन-प्लस मोबाइल समेत 10 हजार से ज्यादा रुपए की नगदी रखी थी। आरोपी को पुलिस ने जीआरपी ने पकड़ लिया है। वह खंडवा का निवासी है।

भोपाल जा रही थीं मुंबई की महिला

पंजाब मेल में यात्रा कर रही महिला हर्षा मुल्तानी ठाणे मुंबई की निवासी हैं। वे एसी कोच में मुंबई से भोपाल जा रही थीं। खंडवा स्टेशन पर उनकी नींद खुली, तो सिरहाने रखा महंगा बैग गायब था।

मारपीट और जुए का आदी है आनंद

आनंद ने पूछताछ में बताया कि पंजाब मेल के कोच बी/3 बर्थ नं 66 पर सो रही एक महिला का एक लेडीज पर चोरी कर लिया था। जिसमें एक चाँदी की सिल्ली एवं मोबाइल एवं नगदी मिले थे, जो उक्त सामान अपराध क्र.275/25 धारा 305 (सी) बीएनएस का होने से अपराध मे शामिल किया गया। आरोपी आनंद के विरुद्ध पूर्व से थाना कोतवाली खंडवा में जुआ एवं मारपीट जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ती है।

जीआरपी की नजर में था आरोपी

जीआरपी को सूचना के बाद तुरंत हरकत में वर्दीवाले आ गए। रेल पुलिस ने क्षेत्र के संदेही झपट्टेबाज और अटैचीचोरों, जेबकट व मोबाइल चोरों की क्लास ली। उन्हें मुखबिर ने बता दिया कि किस हुलिया के व्यक्ति ने यह पर्स पार किया है। बिल्कुल फिट निशान साधकर पुलिस 32 साल के दुबले और ऊंचे युवक तक पहुंच गई।

दबिश में पकड़ा गया आनंद पिता नारायण ठाकरे जसवाड़ी रोड माताचौक जगदंबापुरम का निकला। उसकी तलाशी लेने पर महिला का सामान मिल गया। इसके अलावा बड़ी कंपनियों के सात मोबाइल भी उससे जप्त किए हैं।

 

एसपी ने की खंडवा जीआरपी के काम की सराहना

 

48 घंटे में आरोपी से चाँदी की सिल्ली सहित चोरी के 07 मोबाइल एवं नगदी कुल तीन लाख छह हजार रूपए का माल बरामद किया है।राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस अधीक्षक रेल ने खंडवा जीआरपी प्रभारी प्रकाशचंद्र सेन और उनकी टीम की प्रशंसा की है।

Next Post

इस सीजन की सबसे ठंड रही रात, पारा लुढक़ कर पहुंचा 3.2 डिग्री

Sun Dec 28 , 2025
रीवा। विंध्य क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित है. पिछले दस दिन से तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. इस सीजन की सबसे ठंड रात रही तापमान लुढक़ कर सीधे 3.2 डिग्री पहुंच गया. अभी तक इतने नीचे तापमान नही गया है. दिन […]

You May Like