इस सीजन की सबसे ठंड रही रात, पारा लुढक़ कर पहुंचा 3.2 डिग्री

रीवा। विंध्य क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित है. पिछले दस दिन से तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. इस सीजन की सबसे ठंड रात रही तापमान लुढक़ कर सीधे 3.2 डिग्री पहुंच गया. अभी तक इतने नीचे तापमान नही गया है. दिन भर शीत लहर चलती रही और शाम ढ़लते ही कोहरे का धुंध छा गया. शीत लहर ने गलन भरी ठंड बढ़ा दी है.

पिछले दस दिन से हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है जो कम होने का नाम नही ले रही है. पिछले दो दिन से कोहरे से राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड बराबर बनी हुई है. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे चल रहा है. रविवार को अधिकत तापमान 21.6 डिग्री रहा और हवाएं 4 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. दरअसल उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण गलन भरी ठंड बढ़ गई है. 24 डिग्री के नीचे जब दिन का तापमान रहता है तो गलन भरी ठंड का असर तेज हो जाता है. जिस तरह से अभी मौसम है उससे नही लगता कि मकर संक्रांति के पहले ठंड से राहत मिलेगी. धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ती जा रही है. 24 घंटे के अंदर ढ़ाई डिग्री तापमान में गिरावट आई है. नगर निगम द्वारा शहर के 17 स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गई है. जहा खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोग ठंड से बचने के लिये अलाव का सहारा ले रहे है.

सवा 9 बजे पहुंची आनंद बिहार

उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के चलते पिछले कई दिनो से रीवा-आनंद बिहार ट्रेन 8 से 10 घंटे देर से पहुंच रही है. जिसके चलते यात्रियो की फजीहत हो रही है. रविवार को रीवा-आनंद बिहार सुबह 11.5 की जगह सवान 9 बजे रात पहुंची और 11 बजे रवाना हुई.

सुबह 10 बजे से पूर्व नहीं लगेंगी स्कूलें

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय-अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक का संचालन सुबह 10 बजे से पूर्व न किया जाए.

एक सप्ताह के अंदर रीवा जिले का तामपान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया.

तिथि न्यूनतम अधिकतम

20 दिस. 5.5 21.4

21 दिस. 7.0 17.0

22 दिस. 5.6 18.6

23 दिस. 6.0 24.2

24 दिस. 8.2 24.0

25 दिस. 5.4 22.8

26 दिस. 5.5 21.2

27 दिस. 5.8 22.0

28 दिस. 3.2 21.6

Next Post

न्यू दमोह में युवक की हत्या, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sun Dec 28 , 2025
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र सटे न्यू दमोह में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई अलजार, राकेश पाठक और देहात थाना की […]

You May Like