35 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

इंदौर:राहुल गांधी की छात्रों की सभा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है. यही कारण है कि मात्र दो दिन में करीब 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीयन करा लिया है.विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में होगा. उक्त कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन हेतु बारकोड जारी किया था. बारकोड जारी किए सिर्फ दो दिन हुए है. मात्र दो दिन में करीब 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीयन करा लिया है.

पहले दिन कांग्रेस द्वारा बारकोड जारी करते ही पंजीयन साइट क्रेक होने की बात सामने आई है। आज पंजीयन का दूसरा दिन था. ध्यान रहे कि राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम रीजनल पार्क के स्थान स्थित मैदान पर आयोजन प्रस्तावित है. भाजपा सरकार ने कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम देने से मना कर दिया है. उसके बाद शहर कांग्रेस एवं स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान का चयन किया है.

Next Post

शिक्षक दिवस पर पुस्तक के बदले पौधा अभियान शुरू

Sun Sep 6 , 2026
इंदौर: नगर निगम ने आज से शिक्षक दिवस पर पुस्तक के बदले अभियान शुरू किया है. निगम के शहर में सभी ट्रिपल आर सेंटरों पर उक्त अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. खास बात यह है कि उक्त पुस्तकों का जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए किया जाएगा.नगर निगम […]

You May Like