इंदौर: शहर में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से नगदी और जुआ-सट्टा से संबंधित सामग्री जब्त की गई है.तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि मुंडला स्थित अजगर पटेल के खेत में दबिश दी. यहां बोर के पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे.
पुलिस ने मौके से शाहरुख, रवि केवट, एहसान, असफाक हुसैन, नासिर खान, हनीफ, सोयल पटेल और आमीन हुसैन सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 9 हजार रुपए नगद और पत्तों की ताश गड्डी बरामद की गई. इसी तरह कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि बायपास सर्विस रोड स्थित खान कंपाउंड के पास खाली मैदान में कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय बनवारी मोहे निवासी बिचौली मर्दाना को सट्टा लिखते हुए पकड़ा. आरोपी के कब्जे से 4 अंकों की सट्टा पर्ची, 750 रुपए नकद और एक पेन जब्त किया. दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
