नयी दिल्ली, 09 सितम्बर (वार्ता) सऊदी अरब में हूती हमलों की खबरों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हूती हमलों से संबंधित सवाल के जवाब में बुधवार को कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभु सीमा में खास तौर पर नागरिक और आर्थिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है।
प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने वाले तथा बाब-अल-मंदेब में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं। उल्लेखनीय है की हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब में हवाई अड्डे सहित कई ठिकानों पर हमले किए हैं।
