स्कूल छात्र पर कार सवार नकाबपोशों ने किया हमला

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बरझईया मिश्रा पेट्रोल पंप के पास स्कूल छात्र पर कार सवार नकाबपोशों ने हमला कर दिया और उसे धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक अरमान रजक निवासी फूटाताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा 12 वीं की पढाई कर रहा है।

स्कूल छूटने के बाद अपनी सायकल से घर आ रहा था। बरझईया मिश्रा पेट्रोल पम्प के पास शाम करीब 4.30 बजे पहुंचा, तभी पीछे से एक कार आई उसमे से तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर आये और बिना किसी कारण उसके साथ विवाद करने लगे। डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह सायकिल सहित गिर गया और उसे चोटें आ गई। तीनों लोग बोले कि आज तो बच गया दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

रास्ता पूछ रिंग रोड इंचार्ज, ड्राइवर पर किया हमला

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत छत्तरपुर में रास्ता पूछते हुए बदमाशों ने रिंग रोड इंचार्ज और ड्राइवर पर हमला कर दिया और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिंग रोड में सी एच 82240, सी एच 82600, सीएच 83090 का साईड इंचार्ज है। […]

You May Like