एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित दिल्ली भाजपा ने मतगणना को लेकर किये व्यापक इंतेजाम

नयी दिल्ली ,07 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नजीतों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने मतगणना के दिन शनिवार को कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को लेकर विशेष इंतेजाम किये हैं।

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यालय पर कल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के समय से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत के लिए उपलब्ध रहेंगे। मतगणना को लेकर दिल्ली भाजपा के मुख्यालय में शुक्रवार को बैठकों का दौर चलता रहा। यहां पर शाम को पार्टी प्रवक्ताओं की एक अहम बैठक हुयी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश इकाई के प्रवक्ता शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी प्रभारी बैजयंत जय पांडा भी शामिल हुए।इस बैठक में शनिवार को मतगणना के रूझानों और परिणामों को लेकर पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने को लेकर रणनीति तैयार की गयी।

दिल्ली भाजपा के कार्यालय में एक मीडिया कक्ष तैयार किया गया है, जहां पर मीडियाकर्मियों को बैठने की व्यवस्था की गयी है। यहां पर पार्टी के नेता रूझानों और परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए हर पल मौजूद रहेंगे। यहां पर कई एलईडी टीवी लगाए गए हैं, जहां पर पल-पल के रूझान और परिमाण दर्शाए जाएंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान हुआ था और कल यानी शनिवार को मतगणना होगी। कई मीडिया संस्थाओं की ओर से कराये गये सर्वेक्षण में भाजपा को बहुमत मिलते दिखाया गया है। भाजपा को बहुत मिलता है, तो पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी।

Next Post

आयोग महाराष्ट्र की एकीकृत मतदाता सूची नहीं देगा तो जाएंगे न्यायालय : राहुल

Fri Feb 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से महाराष्ट्र में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की विस्तारपूर्ण सूची मांगी है और कहा […]

You May Like