वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में मिले मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया

नयी दिल्ली 11 में (वार्ता) भारतीय वायु सेना ने रविवार को जोर देकर कहा कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

विशेष रूप से सोशल मीडिया में चल रही अकालबाजियों और अफवाहें के मद्देनजर वायु सेना ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि यह ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया। सेना ने कहा कि चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय आने पर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

वायु सेना ने सभी से अपील की है कि वह अटकलबाजी और अफवाहों से बचें और असत्यापित जानकारी का प्रसार न करें।

उल्लेखनीय है कि इस ऑपरेशन के दौरान वायु सेना के प्लेटफार्म और उसके पायलटो के संबंध में अलग अलग तरह की विवादास्पद जानकारियां साझा की जा रही है।

Next Post

महंगाई आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

Sun May 11 , 2025
मुंबई, 11 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान तनाव से सहमे निवेशकों की बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह करीब डेढ़ प्रतिशत तक लुढ़के घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह अप्रैल के जारी होने वाली थोक और खुदरा महंगाई के आंकड़े पर नजर रहेगी।   बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी […]

You May Like