
नीमच। शहर के गौरी मोहल्ला क्षेत्र में रविवार सुबह जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक जूनियर महिला अधिवक्ता और उनकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बरखा बनौदा (उम्र करीब 25 वर्ष) अपने घर के बाहर काम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी के मकान में रह रहे किरायेदार घनश्याम पिता हरिसिंह (निवासी चिरावा, झुंझुनू, राजस्थान) ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। जब उनकी मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। घटना में दोनों को चोटें आई हैं।पीडि़ता के अनुसार, उनका पड़ोसी पक्ष से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित है। आरोप है कि इसी बात को लेकर किरायेदार घनश्याम ने पीडि़ता को पहले जान से मारने धमकी देते हुए कहा कि मेरे मकान मालिक कृष्णचंद्र नरेला से विवाद मत करना, ओर देखते ही देखते आरोपी ने लात – घुस्से ओर लकड़ी से मारपीट शुरू कर दी । घटना के बाद पीडि़ता ने नीमच कैंट थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 2023/155(2), 2023/296(ड्ड) और 2023/351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
