विकास की राह में एकजुट इटारसी: सहमति से हटी मजार, डोलरिया रोड होगा चौड़ा

इटारसी। शहर में विकास और सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब ग्वाल बाबा (नाला मोहल्ला) डोलरिया रोड पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बनी मजार को आपसी सहमति और धार्मिक सम्मान के साथ विस्थापित किया गया। इस पहल से वर्षों से लंबित मार्ग विस्तार का रास्ता साफ हो गया।

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की सतत पहल और संवाद ने प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और मुस्लिम समाज के बीच विश्वास का माहौल बनाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए, जिससे काम में तेजी आएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के अनुसार, इस मार्ग के सुगम होने से यार्ड रोड और आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के करीब 30 हजार लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इससे पहले हनुमान मंदिर के सम्मानपूर्वक विस्थापन की तरह, यह कदम भी इटारसी की विकास-प्रथम सोच को दर्शाता है।

 

Next Post

वार्डों में लगे चिकित्सीय स्टॉफ का ड्यूटी चार्ट

Tue Jan 27 , 2026
अशोकनगर। नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को टोकन वितरण कर मरीजों का क्रम से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जिला चिकित्सालय में मरीजों साथ रहने वाले अटेण्डरों को बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। […]

You May Like