अशोकनगर। नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को टोकन वितरण कर मरीजों का क्रम से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जिला चिकित्सालय में मरीजों साथ रहने वाले अटेण्डरों को बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। अस्पताल के खुले भाग सीमेंटेड कुर्सियां, बेंच पर्याप्त मात्रा में लगवाई जाए। ब्लड बैंक में ब्लड संग्रहण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश
दिए गए कि प्रतिदिन कितने मरीजों को ब्लड दिया गया उसकी जानकारी पोर्टल पर इंद्राज की जाए। समस्त वार्डों में ड्यूटी चार्ट
में चिकित्सकों एवं स्टाफ के ड्यूटी चार्ट में दोनों शिफ्टों के समय का निर्धारण स्पष्ट हो यह सुनिश्चित किया जाए। भ्रमण के
दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। तो वहीं पैथॉलोजी में कितने प्रकार की जांच की जाती है इस संबंध भी जानकारी ली। इस संबंध में बताया गया कि आभा आईडी बनाकर जांच की जाती है। साथ प्रतिदिन की जांच रिपोर्ट निर्धारित पोर्टल पर दर्ज की जाती है।
कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास के सहयोग से एनआरसी में निर्धारित बेड संख्या के मान से बच्चों को भर्ती कराया जाए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ के
आई कार्ड तथा रिवन पर जिला चिकित्सालय लिखवाना अनिवार्य किया जाए। भ्रमण के दौरान उन्होंने रख रखाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने तथा 24 घंटे शव वाहन उपलब्धं रखे जाने के निर्देश दिए ।
