श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की अगुआई सलमान अली आगा करेंगे। पाकिस्तान की टी20 टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम को भी जगह नहीं दी गई है।
बाबर आजम के साथ मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं। संभवत: इसी वजह से उन्हें इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। मोहम्मद रिजवान वैसे भी टी20 सेटअप से बाहर चल रहे हैं।
