गौतम गंभीर का टी20 और वनडे में रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन टेस्ट में मिली हार के बाद उनकी कोचिंग स्थिरता पर सवाल हैं; टी20 विश्व कप प्रदर्शन भविष्य तय करेगा।
भारतीय टीम के लिए यह साल उतार- चढ़ाव भरा रहा है। एक ओर जहां टेस्ट टीम में इस साल कुछ खास नहीं कर सकी। वहीं वनडे और टी20 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एसीसी एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण गौतम गंभीर के कार्यकाल पर सवाल उठते रहे हैं। गंभीर के साथ मुख्य चयनकर्ता भी कुछ हद से इसमें घसीटे गए।
खबरों की मुताबकि, पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई में शीर्ष अधिकारियों ने गौतम गंभीर का विकल्प तलाशना शुरू कर दी थी। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि 2027 वर्ल्ड कप तक गौतम गंभीर अपने पद पर बने रहेंगे। अफ्रीका से हारने के बाद बीसीसीआई पदस्थ किसी अधिकारी ने अनौपचारिक रूप से वीवीएस लक्ष्मण से पूछा था कि क्या वे टेस्ट टीम के कोच बनने के इच्छुक हैं।
