प्रो दिवाकर सिंह राजपूत ने डॉयरेक्टर का पदभार ग्रहण किया  

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्यप्रदेश में मानविकी एवं समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ दिवाकर सिंह राजपूत ने निदेशक अकादमिक गतिविधियाँ (डॉयरेक्टर ऑफ अकादमिक अफेयर्स) के रूप में एक नया दायित्व पदभार ग्रहण किया. डॉयरेक्टर के रूप में प्रोफेसर राजपूत ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वाय एस ठाकुर से सौजन्य भेंट की और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की. कुलपति प्रो यशवंत सिंह ठाकुर ने प्रोफेसर राजपूत को बधाईयाँ देते हुए विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नयन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. प्रो दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर के सपनों के अनुरूप विश्वविद्यालय को एक नयी दिशा नयी ऊर्जा देने के लिये सदैव समर्पित हैं.

Next Post

शिक्षक संघ ने पाँच प्रमुख मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। राज्य शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आज राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक टी.टी. नगर स्थित अम्बेडकर पार्क, तुलसी नगर में दिया गया। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में शिक्षक इसमें शामिल हुए। धरना […]

You May Like