युवाओं को शस्त्र, शास्त्र की शिक्षा देने गोडसे व्यायाम शाला खोलेगी हिन्दू महासभा

ग्वालियर: हिंदू महासभा जिला ग्वालियर की बाल हकीकत राय बलिदान दिवस के अवसर पर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि हिंदू युवाओं को शस्त्र, शास्त्र की शिक्षा देकर बलशाली बनाने के लिए 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में आधुनिक गोडसे व्यायाम शाला का श्रीगणेश किया जाएगा।

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन एवं संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम होगा। व्यायामशाला में हिंदू महासभा के सदस्यों को निशुल्क प्रवेश कराया जाएगा। अन्य हिंदु भी प्रवेश ले सकेंगे। उसके रजिस्ट्रेशन कल 26 जनवरी से जिला मंत्री आनंद माहौर पर करा सकते हैं। सभी ने बोल हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की संकल्प लिया, अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Next Post

27 जनवरी को ग्वालियर चंबल में वर्षा की संभावना, स्ट्रांग सिस्टम की वजह से गिरेगा मावठा

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल में 27-28 जनवरी को वर्षा और गरज और चमक का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी को उत्तर -पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरवेंस (पश्चिमी विक्षोभ) स्ट्रांग है। इससे पहले ग्वालियर-चम्बल में बादल-बारिश और कोहराने वाला मौसम है। मौसम केन्द्र के मुताबिक, […]

You May Like