27 जनवरी को ग्वालियर चंबल में वर्षा की संभावना, स्ट्रांग सिस्टम की वजह से गिरेगा मावठा

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल में 27-28 जनवरी को वर्षा और गरज और चमक का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी को उत्तर -पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरवेंस (पश्चिमी विक्षोभ) स्ट्रांग है। इससे पहले ग्वालियर-चम्बल में बादल-बारिश और कोहराने वाला मौसम है। मौसम केन्द्र के मुताबिक, उत्तर भारत में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। वहीं, एक लो प्रेशन एरिया (निम्न दाबक्षेत्र) और ट्रफ की भी एक्टिविटी देखने को मिली है।

इस कारण से पिछले 24 घंटे के अन्दर ग्वालियर-चंबल के जिलों में बारिश हुई है। वहीं, कई जिलों में बादल छाये रहे। आज रविवार को भी मौसम में ठण्डक है। चंबल के जिलों में तेज हवायें चल रही है। हालांकि, अगले 2 दिन तक तेज ठण्ड का अनुमान नहीं है। लेकिन आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी का एक और दौर आयेगा।चंबल व बुंदेलखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी।

Next Post

आलिया भट्ट ने बताया अपनी फेवरेट अक्षय कुमार फिल्म का नाम, बचपन से है खास कनेक्शन

Sun Jan 25 , 2026
आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है। बचपन से इस फिल्म से जुड़ा खास कनेक्शन आज भी बरकरार है। कम समय में हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज़ में अपनी जगह बना चुकीं आलिया भट्ट आज किसी […]

You May Like