एलएंडटी का मुनाफा पहली तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 3,617 करोड़ पर

मुंबई, (वार्ता) इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 3,617 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष के 2,786 करोड़ रुपये की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि पहली तिमाही में परिचालन से प्राप्त आय 16 प्रतिशत बढ़कर 63,679 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी।

एलएंडटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस.एन. सुब्रमण्यम ने परिणामों पर प्रतिक्रिया में कहा कि कंपनी ने पहली तिमाही में सभी वित्तीय पैमानों पर अच्छा प्रदर्शन किया। पहली तिमाही के दौरान एक बार फिर रिकॉर्ड ऑर्डर मिले। कंपनी की परियोजना एवं विनिर्माण कारोबार का प्रदर्शन अच्छा रहा। छह लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक इसका प्रमाण है।

श्री सुब्रमण्यम ने उम्मीद जतायी कि अगले पाँच साल में नये युग के कारोबार जैसे सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, हरित ऊर्जा और डिजिटल प्लेटफॉर्म का योगदान महत्वपूर्ण हो जायेगा। इससे पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ेगी।

पहली तिमाही में कंपनी को मिले ऑर्डर में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऊर्जा परियोजनाओं के ऑर्डर में 100 प्रतिशत के अधिक की बढ़ोतरी हुई। वहीं, हाईटेक विनिर्माण सेगमेंट के ऑर्डर मूल्य में 49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी

Next Post

बस कंडक्टर से कॉमेडी किंग बनें जॉनी वाकर

Wed Jul 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में अपने जबरदस्त कॉमिक अभिनय से दर्शकों के दिलो में गुदगुदी पैदा करने वाले हंसी के बादशाह जॉनी वाकर को बतौर अभिनेता अपने सपनों को साकार करने के लिए बस कंडक्टर की नौकरी भी करनी पड़ी थी। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर मे एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार […]

You May Like