दहेज के लिए महिला को सताया, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस

इंदौर:महिला थाना क्षेत्र में दहेज की मांग और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.महिला थाना पुलिस के अनुसार गुलनाज बी, उम्र 27 वर्ष, निवासी नई बस्ती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.

आरोप है कि पति शाहरुख लोहारी, सास रूकसाना बी, देवर शाबाद और फारूख द्वारा दहेज लाने का दबाव बनाया जाता रहा. पुलिस ने फरियादी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच महिला थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.

Next Post

द्वारकापुरी में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला का पर्स लेकर आरोपी फरार

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है. अज्ञात स्कूटर सवार बदमाश महिला का पर्स झपटकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार शैल पुत्री सफायर गुमास्ता नगर के सामने यह वारदात हुई. […]

You May Like