इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है. अज्ञात स्कूटर सवार बदमाश महिला का पर्स झपटकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार शैल पुत्री सफायर गुमास्ता नगर के सामने यह वारदात हुई. फरियादी साधना पटेल, निवासी गुमास्ता नगर इंदौर, हाल मुकाम अहमदाबाद, सड़क पर पैदल जा रही थीं.
तभी स्कूटर एक्सेस पर सवार अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया. पर्स में एक मोबाइल फोन और 2300 रुपए नकद रखे थे. वारदात के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है
