दमोह: दमोह झापन क्षेत्र में पदस्थ वनकर्मी सुंदरलाल जैन की ड्यूटी के दौरान आग से जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि वनकर्मी सुंदरलाल जैन अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, इसी दौरान आग की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से वन विभाग सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है।
