प्रशासन ने आज दो स्थानों से हटाया अतिक्रमण

इंदौर:शहर में सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने की मुहिम निरंतर चलाई जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दो तहसील क्षेत्रों में सरकारी जस्मीन को कब्जे से मुक्त कराया गया. इसके तहत बिचौली हप्सी में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉट और मल्हारगंज तहसील में संजीवनी क्लिनिक की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.
आज बिचौली हप्सी के ग्राम सनावदिया में पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट बेचकर निर्माण कराने के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई. प्रशासन के राजस्व अधिकारियों ने निर्माणाधीन पक्के मकानों को तोड़कर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई.

एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि चार भूस्वामियों द्वारा संदीप गुप्ता एवं सुमन सिंह के साथ मिलकर पट्टे की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट विक्रय किए जा रहे थे. प्लॉट विक्रय के बाद यहां मकानों का निर्माण भी कराया जा रहा था. इसी तरह मल्हारगंज के ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त शेतकारी जमीन ग्राम बरदरी में संजीवनी क्लिनिक एवं आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए आरक्षित है. जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा मौके पर फेंसिंग भी करवाई गई. कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अनिल पटेल, राजस्व निरीक्षक कुश बैरागी, अमिताभ पारे एवं राजेश श्रीवास्तव सहित राजस्व अधिकारी और पुलिस अमला मौजूद थे.

Next Post

एमओजी लाइंस में पेड़ों की कटाई का विरोध

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर: एमओजी लाइंस में पुराने पेड़ों की कटाई के विरोध में गुरुवार को रहवासियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. मौन धरना देने के साथ मानव श्रृंखला बनाई और रैली निकालकर पेड़ों को बचाने की मांग की। रहवासियों ने चेतावनी दी कि कटाई नहीं रुकी तो चिपको आंदोलन किया जाएगा.प्रदर्शनकारियों […]

You May Like

Play sound