राष्ट्रीय रजमार्ग झोखो में बाइक व कार की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल

सिंगरौली। ग्राम पंचायत झोखो में आज 14 जनवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे की प्रमुख वजह हो सकती है।

Next Post

खमरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर 

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर। पुलिस व्यवस्था में और कसावट लगाने पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर थाना प्रभारियों में फेरबदल कर दिया। अब खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो को लाइन अटैच कर दिया गया है। जबकि बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक को खमरिया थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन से जितेंद्र […]

You May Like