हीरानगर में एक्टिवा सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटी स्कूटी

इंदौर: शहर में आपराधिक घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हीरानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक्टिवा सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक युवक से उसकी स्कूटी लूट ली.हीरानगर थाना प्रभारी पप्पूलाल शर्मा ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 12:45 बजे की है, थाने पहुंचे 32 वर्षीय विकास पिता रमेश कौशल, निवासी ए-40, सुखलिया, ने बताया कि वह अपनी ब्राउन कलर की एक्टिवा एमपी 09 युएफ 8977 से एमआर-10 स्थित वाइन शॉप से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह लाबेला कलेक्शन शोरूम के सामने, सार्वजनिक मूत्रालय, सुखलिया मेन रोड के पास पहुँचे, तभी एक अन्य एक्टिवा पर सवार दो अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया.

पीड़ित विकास ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक बदमाश ने चाकू निकालकर उन्हें डराया और फिर उनकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने के लिए टीम गठित कर दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.

Next Post

पीथमपुर में खड़े यूनियन कार्बाइड कचरे के कंटेनर अनलोड किए गए

Fri Feb 14 , 2025
प्रशासन के जनसंवाद कार्यक्रम के निकल रहे सार्थक परिणाम इंदौर: यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन को लेकर शासन और प्रशासन पूरी पारदर्शिता बरत रहा है. संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया है कि आज पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के कंटेनर सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करते हुए […]

You May Like