सीधी: यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज एवं विभिन्न मांगों से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और यूजीसी रोल बैक की मांग उठाईप्रदर्शन की अध्यक्षता श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विमल सिंह चौहान ने की। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल महोदय के नाम एसडीएम प्रिया पाठक को सौंपा। एसडीएम प्रिया पाठक ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए संबंधित मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने की प्रक्रिया का आश्वासन दिया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समाज के हितों को ध्यान में रखकर उचित निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन में बृजेश सिंह, हरपाल सिंह बुल्ले, प्रशांत सिंह रील्लू, विमल सिंह चौहान, अनिल सिंह अन्नू, नारायण सिंह चौहान, राजीव सिंह सारो, शुभम सिंह देवरहा, पवन सिंह, महेंद्र सिंह, विनय सिंह, विक्रमादित्य सिंह, पुनीत सिंह, दीपक सिंह, सोमेश्वर सिंह, गोविन्द सिंह, योगेन्द्र सिंह, मोहित सिंह, राजीव सिंह परिहार, सज्जन सिंह परिहार, जयराम सिंह चौहान, सिद्धार्थ बघेल, रमेश सिंह गहवार, रेखा सिंह, अमित गहरबार सहित सवर्ण समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
