
जबलपुर: विगत कई दिनों से नर्मदा यात्रियों की सेवा में लगे बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याल मेहरा ने भेड़ाघाट चौराहा के पास स्थित जिलेटिन फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे नाले का निरीक्षण किया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री में मरे हुए जानवरों की हड्डियों को जिलेटिन बनाने के लिए धोने का पानी बिना उपचार के सीधे नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है।
जिसके कारण यात्री और स्थानीय ग्रामीण इस प्रदूषण को देखकर दुखी हैं। उन्होंने पानी को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने अपने साथियों के माध्यम से पानी के नमूने एकत्र किए और वीडियो बनाकर स्थिति उजागर की। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो यह नर्मदा और आसपास के निवासियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
