सीएम डॉ यादव ने कोलार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में विकास पर्व के अंतर्गत निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक खेल सुविधाएँ, इनडोर-आउटडोर खेलों के लिए समुचित व्यवस्थाएँ और प्रशिक्षण हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Next Post

कम उम्र के चोर को रंगे हाथों पकड़ा

Tue Nov 25 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में एक युवक ने अपने मकान की पार्किंग में संदिग्ध हालत में खड़े नाबालिग को पकड़ा, जिसके हाथ से लैपटॉप और नकदी बरामद हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले जाया गया.भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पार्किंग से लैपटॉप और नकदी चोरी करने […]

You May Like