कम उम्र के चोर को रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में एक युवक ने अपने मकान की पार्किंग में संदिग्ध हालत में खड़े नाबालिग को पकड़ा, जिसके हाथ से लैपटॉप और नकदी बरामद हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले जाया गया.भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पार्किंग से लैपटॉप और नकदी चोरी करने आए एक नाबालिग को युवक ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना सर्वानंद नगर, भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित एक मकान की पार्किंग में हुई. 22 वर्षीय जयदीप कुशवाह ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने रूम के नीचे स्थित पार्किंग में पहुंचा, तो एक किशोर हाथ में एसर कंपनी का लैपटॉप और कुछ नगदी लिए खड़ा था. शक होने पर उसने तुरंत उसे रोका और स्थिति बिगड़ने से पहले अपने दोस्त रोहित तोमर को भी बुला लिया. दोनों ने मिलकर किशोर को पकड़ लिया.

पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम उर्फ डुकिया, उम्र 17 वर्ष, निवासी एकता नगर पानी की टंकी के पास बताया. उसके कब्जे से लैपटॉप और नगदी जब्त की गई. इसके बाद जयदीप और रोहित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर पहुंची टीम ने आरोपी को थाने लाकर प्रकरण दर्ज किया. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

बिना वजह गाली-गलौज कर युवक से की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

Tue Nov 25 , 2025
इंदौर: संयोगितागंज क्षेत्र में अस्पताल के पास खड़े युवक पर उसके परिचितों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज कर हमला कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और धमकी देकर मौके से भाग निकले.संयोगितागंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विनोबा नगर में रहने वाले 23 वर्षीय दीपक शर्मा […]

You May Like