पानी के कैंपर में छुपा कर ले जा रहे थे गांजा

पुलिस की गिरफ्त में आए चार तस्कर

नव भारत न्यूज

इंदौर. शहर में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना रावजी बाजार पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पानी के कैंपर में छुपाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने मौके से 1 किलो 300 ग्राम गांजा, एक ऑटो रिक्शा और अन्य सामग्री जब्त कर उनसे पूछताछ कर रही है.

रावजी बाजार थाना प्रभारी रत्नाम्बर प्रशाद शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रावजी बाजार पुलिस टीम शब-ए-बारात के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी. इसी दौरान सरवटे बस स्टैंड की ओर से एक ऑटो रिक्शा नम्बर एमपी 09 आरबी 3763 तेज गति से आता दिखाई दिया. पुलिस को देखकर ऑटो चालक ने गति और बढ़ा दी, जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका. जब पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली, तो ड्राइवर सीट के नीचे एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटा और कई खाली पन्नी पैकेट मिले. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीछे बैठे युवकों के पास मौजूद पानी के कैंपर के अंदर एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा छुपाकर रखा गया था. पकड़े गए आरोपियों में 21 वर्षीय अमन खान निवासी संजोग नगर आटो चालक, बाबू घनश्यामदास नगर में रहने वाला 24 वर्षीय आकाश उर्फ अक्कू, गांधी नगर के 18 वर्षीय नितिन कल्याणे, विजय पैलेस कालोनी में रहने वाले 25 वर्षीय जुनैद शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर इन्हें रिमांड पर लेकर गांजा तस्करी के नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है.

Next Post

बहिरंग के मंच पर बिखरा संगीत का आरोह-अवरोह क्रम

Sat Feb 15 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like