सडक़ हादसों में एक की मौत, चार घायल

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चार अलग-अलग सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। तिलवारा पुलिस ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में घायल संजीव कुमार देव 63 वर्ष निवासी पाली उमरिया जिला उमरिया को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिनकी इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई।

पनागर पुलिस ने बताया कि मयूर केशरवानी 26 वर्ष निवासी गल्ला बजार विद्यासागर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परियट नहर के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड पी 5457 के चालक संजीव कुमार की बाइक में टक्कर मार दी जिससे संजीव और संजय बर्मन को चोटें आ गई। इसी प्रकार गोराबाजार थाने में श्रीमती पूनम कलसा निवासी भानतलैया बकरा मार्केट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 9914 के चालक ने उसे टक्कर मार चोटें पहुंचा दी।
ट्रक की टक्कर से पलटी कार
इसी प्रकार कोतवाली थाने में आर्यन श्रीवास्तव 22 वर्ष निवासी घड़ी चौक विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एकता चौक में शुक्रवार को ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड के 4630 के चालक ने उसकी कार में टक्कर कार दी जिससे कार पलट गई। हादसे में पिता संजय श्रीवास्तव घायल हो गए।

Next Post

ब्लैकमेल कर होटल में लूटी छात्रा की अस्मत

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर: इंस्ट्राग्राम के जरिए डिंडौरी के युवक-युवती के बीच हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। जिसके बाद युवक शादी का झांसा देकर जबलपुर में युवती की अस्मत लूटता रहा। इस बीच उसने अश्लील तस्वीरें खींच ली जिसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। अब पीडि़ता ने लार्डगंज थाने पहुंचकर एफआईआर […]

You May Like