ब्लैकमेल कर होटल में लूटी छात्रा की अस्मत

जबलपुर: इंस्ट्राग्राम के जरिए डिंडौरी के युवक-युवती के बीच हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। जिसके बाद युवक शादी का झांसा देकर जबलपुर में युवती की अस्मत लूटता रहा। इस बीच उसने अश्लील तस्वीरें खींच ली जिसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। अब पीडि़ता ने लार्डगंज थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक डिंडौरी निवासी 25 वर्षीय युवती जबलपुर में जॉब करती थी। सन् 2022 में इंस्ट्राग्राम के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हुई।

दोस्ती प्रेम में बदल गई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत से शुरू हुआ, सिलसिला मिलने जुलने तक जा पहुंचा। इस बीच युवक युवती को लार्डगंज स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसकी अस्मत लूटीं। इसके बाद जब भी मौका मिलते तो वह शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसने अश्लील फोटो, वीडियो भी बना लिए थे, जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। देर रात पीडि़ता ने लार्डगंज थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
पीडि़ता को फरियाद सुनाने करना पड़ा इंतजार
पीडि़ता जब फरियाद लेकर थाने पहुंची तो उसे फरियाद सुनाने के लिए इंतजार करना पड़ा। महिला सब इंस्पेक्टर अवकाश में रही। बाद में मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई जिसके बाद दूसरे थाने से देर रात महिला सब इंस्पेक्टर लार्डगंज थाने पहुंची जिसके बाद पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामले में आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

अवैध उत्खनन: 32.41 लाख की राशि जमा करो नहीं तो कुर्की

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सक्सेना ने लम्हेटाघाट में रात्रि के समय एक माह से डम्पर एवं मशीन से मिट्टी के अवैध उत्खनन पर लम्हेटाघाट निवासी राजकुमार यादव पिता बबलू यादव पर 1 हजार रूपये की प्रशमन राशि सहित 32 लाख 41 हजार अर्थदंड अधिरोपित किया है। जारी आदेश […]

You May Like