रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खुलेआम अवैध वसूली

जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र 6 के बाहर बनी वाहन पार्किंग में अवैध तरीके से अधिक वसूली के मामले सामने आ रहे है। स्टेशन आए लोगों का आरोप है कि उनसे कैश 12 रुपए की जगह 25 रुपए वसूल किए जा रहे हैं । वहीं रेलवे अधिकारियों और पार्किंग संचालक का कहना है कि यहां रेलवे की ओर से निर्धारित पार्किंग का रेट चार्ट लगाया गया है। रेट चार्ट में किस वाहन से कितने रुपये पार्किंग चार्ज लेने हैं यह निर्धारित रहता है।
एक घंटे का 12 रुपए
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 और 6 के बाहर पार्किंग स्टैंड संचालकों द्वारा की जा रही मनमाना वसूली पर जब रेलवे के अधिकारियों से बात की गई तो सामने आया कि दो पहिया वाहनों के लिए जीएसटी सहित 12 रुपए एक घंटे के लिए निर्धारित किए गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म क्रमांक 6 का ठेका वर्ष 2025 में 3 सालों के लिए किया गया है, वहीं प्लेटफार्म क्रमांक एक का ठेका वर्ष 2027 तक के लिए निर्धारित है जिसे नागपुर की एक कंपनी चला रही है।

लोगों के मुताबिक यहां तैनात पार्किंग कर्मी द्वारा मनमाने तरीके से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जाती है। अधिकांश लोगों को पता तक नहीं चल पाता था कि पार्किंग चार्ज कितने रुपये निर्धारित है। अक्सर इसकी शिकायत आती रहती थी और फिर मामला शांत हो जाता था। वहीं पार्किंग संचालक अधिक वसूली को गलत बात ठहराकर मामले को शांत कर देते थे। रेल अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग संबंधी शिकायतें आने के बाद पार्किंग में रेट चार्ट भी लगाया गया और पार्किंग संचालक को अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत पर कार्रवाई की हिदायत भी दी गई है।
प्लेटफार्म नंबर एक पर फिलहाल शुल्क नहीं
बताते चलें कि पार्किंग में निर्धारित दर से अधिक वसूली पर रेलवे स्टेशन पर होने वाले हंगामें को लेकर जबलपुर रेल मंडल के पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को रेल मंडल की ओर से जांच कराने का आश्वासन भी दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल प्लेटफार्म क्रमांक एक पर आने जाने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जा रहा है। सिर्फ स्टैंड पर खड़े वाहनों से ही शुल्क वसूला जा रहा है। रेल अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म क्रमांक एक में पार्किंग के लिए नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जिसके चलते फिलहाल पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगा दी गई है।
इनका कहना है
अगर किसी भी यात्री या आने जाने वाले आम लोगों से अधिक पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है तो इसकी जानकारी हमें तुरंत दें । जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम, पमरे

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट हराकर पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Sat Apr 4 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) कप्तान श्रेयस अय्यर (50), प्रभसिमरन सिंह (43) और प्रियांश आर्य (39) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर आठ गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त देते हुए […]

You May Like