विश्व पर्यावरण दिवस पर बैढ़न वन परिक्षेत्र में हुआ व्यापक पौधारोपण

सिंगरौली । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र बैढ़न अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

वन परिक्षेत्र बैढ़न के बीट उत्तर गोभा अंतर्गत ननियागढ़ के समीप वन कक्ष क्रमांक आरएफ 400 में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरम तिवारी, जिला जज उमेश सोनी, राकेश कुमार कुशवाहा, उपवन मंडल अधिकारी बैढ़न नरेंद्र त्रिपाठी, परिक्षेत्र सहायक गोभा हरिकेश्वर प्रधान, बीट प्रभारी उत्तर गोभा शुभम यादव, बीट प्रभारी दक्षिण गोभा देवपति सिंह, बीट प्रभारी उर्ती भाग्योदय सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में बीट गड़ेरिया अंतर्गत काचन जलाशय के समीप वन कक्ष क्रमांक पी 298 में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल सुनील सिंह जादौन, बीट प्रभारी गड़ेरिया सर्वेश तिवारी, बीट प्रभारी अमलोरी अंजनी सिंह चंदेल, बीट प्रभारी पिपरा रमाकांत शुक्ला, ग्राम वन समिति के पदाधिकारी, लघु वनोपज समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को वृक्षों के महत्व, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उक्त कार्यक्रम में डीएफओ अखिल बंसल, एसडीओ फॉरेस्ट नरेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बैढ़न राजकुमार यादव के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Next Post

नगर पालिक निगम परिषद की विशेष बैठक पर्यावरण को लेकर आयोजित, विधायक भी हुये शामिल

Fri Jun 5 , 2026
सिंगरौली । विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां शहर को हरियाली और स्वच्छता का संदेश देना था, वहीं सिंगरौली नगर निगम की परिषद बैठक में कागजी हरियाली और जमीनी कचरे का कड़वा सच फूट पड़ा। विशेष परिषद बैठक पर्यावरण बचाने के नाम पर बुलाया गया, लेकिन पार्षदों ने बैठक में निगम […]

You May Like