रक्षाबंधन पर्व पर नहीं पड़ा महंगाई का असर बाजार में दिखी दुगनी रौनक 

बागली। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राखी मिठाई एवं नारियल तथा खोपरे गोले थोड़े महंगे जरूर हुए लेकिन इस महंगाई का बाजार में कोई भी असर नहीं दिखाई दिया किराना व्यापारी राजेश बजाज मनोज बल्दवा गुलाब कारपेंटर आदि ने बताया कि शक्कर के दाम में बढ़ोतरी जरूर हुई लेकिन बिक्री में कोई कमी नहीं आई ग्राहक पहले की तरह ही शक्कर खरीदी कर रहे हैं। वहीं राखी बेचने वाले मोहम्मद भाई ने बताया कि इस बार विगत वर्ष की तुलना में राखी नारियल और खोपरा गोला थोड़ा सा महंगा है। किंतु इस महंगाई का असर बाजार में बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहा ग्राहक पहले की तरह ही सभी सामान खरीद रहे हैं। और बाजार में विगत दो-तीन दिनों से रौनक भी दिखाई दे रही है

*मिठाई की दुकान पर रौनक कम*

लगातार खाद्य विभाग की कार्रवाई के चलते सोशल मीडिया पर जारी मिलावटी खबरों की वजह से इस बार मिठाई की दुकानों पर भीड़ कम है। हालांकि इसके पीछे महंगाई कारण सामने आया मिठाई ₹500 से ₹700 किलो तक है। और काजू कतली ₹1200 किलो तक होना एक वजह है ।सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पाल सिंह सेगंर ग्रहणी रश्मि योगी शिक्षिका लता वर्मा आदि ने बताया कि इस वर्ष अधिकतर परिवारो में घर पर ही अलग-अलग प्रकार की मिठाई बनाई जा रही है बाजार व्यवस्था में अब विश्वास नहीं रहा मावा पनीर और अन्य सामग्री मिलावट की आने की वजह से उनके मन में डर बैठ गया और घर पर ही काजू कतली बूंदी लड्डू रवा लडडू आदि बनाए जा रहे हैं ।जिनका उपयोग रक्षाबंधन पर्व पर किया जाएगा।

*रेडीमेड वस्त्रो की दुकानों पर दिखाई दीभीड़*

बागली नगर के कपड़ा मार्केट में सुबह से ही बड़ी मात्रा में भीड़ दिखाई दी विशेष कर छोटे बच्चों के कपड़े बड़ी मात्रा में बाइक दुकान संचालक सतीश गहलोत ने बताया कि 5 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के कपड़े बड़ी मात्रा में बिक रहे हैं जानकारी में आया कि रक्षाबंधन पर बड़े व्यक्तियों के कपड़े देने की बजाय बहाने छोटे-छोटे भांजे भांजे और भतीजा भतीजा को लिए कपड़े खरीद रही है। इसका कारण महंगाई बताया जा रहा है फिर भी लाडली बहनों के चेहरे पर त्यौहार की खुशी देखी जा रही है।

*पूरे दिन रहेगा अच्छा मुहूर्त*

रक्षाबंधन पर्व पर इस वर्ष पूरे दिन अच्छा मुहूर्त रहेगा बहन कभी भी अपने भाइयों को राखी बांध सकती है पंडित नरेंद्र वैष्णव ने बताया कि कई वर्षों के बाद यह योग आया है। इस वर्ष बहन कभी भी अपने भाइयों को मंगल तिलक कर रखी बढ़ सकती है।

Next Post

बंगाल की खाड़ी में लापता पोत के चालक दल की तलाश तेज

Thu Aug 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय नौसेना और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर पनामा के झंडे वाले मालवाहक पोत एमवी ओशन विनर के लापता चालक दल की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। यह पोत 22 अगस्त को बंगाल की […]

You May Like